लोकदल की मांग से किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न :सुनील सिंह

आज सरकार को किसानों के मसीहा नेता के आगे झुकना पड़ा- चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ। आज प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। श्री सिंह ने कहा है कि चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे।लोकदल ही है, जो चौ. चरण सिंह की नीतियों पर चलता रहा है,जिसके वजह से आज यह भारत रत्न का सम्मान मिला। किसान गरीबों नौजवानों की आवाज चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने के लिए लोकदल के कार्यकर्ता और साथ खड़े लाखो किसानों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।जिसके वजह से आज सरकार को किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को सम्मान देकर झुकना पड़ा।यह किसानों की जीत है,जिसे इस ताकत को आज सरकार को एहसास दिला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *