चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चांद को जानने में जुटा, ISRO ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली. चांद के राज जानने में जुटा चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शिव शक्ति प्वाइंट पर लगातार चहलकदमी कर रहा है और इसने अब तक लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को बंगलुरू पहुंचकर वैज्ञानिकों को बधाई दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद पर घमूते प्रज्ञान रोवर का वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी की. वहीं केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘चांद से ताज़ा अपडेट: चंद्रमा की सतह को छूते ही प्रज्ञान रोवर हरकत में आ गया, दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में घूम रहा है. रोवर वहां की भौगोलिक स्थिति का पूरी गंभीरता के साथ पता लगा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *