पीपा पुल से टकराई नाव, यमुना में मची चीख-पुकार, 10 की मौत

मथुरा, NIA संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु पंजाब से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि नाव यमुना नदी में बने पीपा पुल से टकरा गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।

यह भी पढ़ें: ₹315 के लिए काट दी बिजली, भाजपा नेता के साथ बड़ा खेल?

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। कई लोगों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

10 लोगों की मौत
22 श्रद्धालु सुरक्षित बचाए गए
पंजाब से आए थे सभी श्रद्धालु
पीपा पुल से टकराने के बाद पलटी नाव

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में CM योगी का बड़ा ऐलान, अब हर जरूरतमंद को मिलेगा घर और मुफ्त इलाज

Scroll to Top