उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। IPS (SPS) अधिकारी आनंद कुमार को निलंबन से बहाल कर दिया गया है। हालांकि, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में महिला आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान हुए विवाद की जांच फिलहाल जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: BBL में Brisbane Heat की शर्मनाक बल्लेबाजी! 18 ओवर में 9 विकेट, Hussey बोले– ‘Absolute Shocker’”
गौरतलब है कि 23 जुलाई 2025 को आनंद कुमार को निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी में महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण के दौरान हुए बवाल के बाद की गई थी। मामले ने उस समय खासा तूल पकड़ लिया था, जिसके चलते शासन स्तर पर सख्त कदम उठाया गया।
अब शासन के ताजा आदेश के तहत IPS आनंद कुमार को सेवा में बहाल कर दिया गया है। हालांकि, स्पष्ट किया गया है कि बहाली के बावजूद अनुशासनात्मक जांच पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और पूरे मामले की जांच अपने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ती रहेगी।
यह भी पढ़ें: न पैसे थे, न कोचिंग… अभ्युदय योजना ने बना दिया असिस्टेंट कमांडेंट!
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। आनंद कुमार की बहाली को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा।
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा व्हाटसप नंबर 9450060095 पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




