Christmas Quotes in Hindi 2025: ऐसे विशेज जो दिल तक उतर जाएं

धार्मिक डेस्‍क।

Merry Christmas Wishes in Hindi, Christmas 2025 का पावन पर्व आज दुनियाभर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हर साल 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के रूप में क्रिसमस मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम, शांति, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है।

क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घरों को रोशनी से सजाते हैं, क्रिसमस ट्री, केक और उपहारों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं और बच्चों को बेसब्री से सांता क्लॉज का इंतजार रहता है।

अगर आपका कोई प्रिय इस क्रिसमस खुद को अकेला महसूस कर रहा है, तो आप उसके लिए सांता बन सकते हैं। उसे भेजें ये दिल को छू लेने वाले Christmas Wishes in Hindi, जो उसके चेहरे पर मुस्कान और दिल में अपनापन भर देंगे।

Merry Christmas 2025: दिल को छू लेने वाले टॉप शुभकामना संदेश

1.
क्रिसमस आए बनकर उजाला,
खुल जाए खुशियों का ताला।
हमेशा मेहरबान रहे ऊपर वाला,
यही दुआ करता है चाहने वाला।
Happy Christmas to You & Your Family!

2.
खुदा से क्या मांगू तुम्हारे लिए,
सदा खुशियां रहें तुम्हारे रास्ते।
हंसी यूँ ही सजी रहे चेहरे पर,
जैसे फूलों के साथ रहती है खुशबू।
Merry Christmas 2025

3.
खुशियां मिलें आपको इतनी,
कि हर दिन बन जाए त्योहार।
क्रिसमस की शुभकामनाएं

4.
जो मांगो वो मिल जाए,
कोई ग़म पास न आए।
ईसा मसीह की कृपा बनी रहे,
क्रिसमस पर यही दुआ है।
मैरी क्रिसमस

5.
आपका दिल प्यार से
और आपका घर खुशियों से भरा रहे।
शुभ क्रिसमस 2025

6.
क्रिसमस की जादुई रोशनी
आपके जीवन के हर अंधेरे को मिटा दे।
Merry Christmas 2025

यह भी पढ़ें: एशेज हार के बाद इंग्लैंड टीम का ‘शराब कांड’ उजागर, खिलाड़ियों के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

7.
तोहफे कम हों तो भी ग़म नहीं,
अगर साथ अपनों का हो।
क्रिसमस हर उस घर में है,
जहाँ प्रेम सच्चा और दिल से हो।
मैरी क्रिसमस

8.
रिश्तों में बढ़े अपनापन,
दिलों में बढ़े मिठास।
ऐसा हो आपका क्रिसमस का एहसास।
मैरी क्रिसमस

9.
सच्ची खुशी वही है
जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाए।
आपको एक खुशहाल क्रिसमस मुबारक।
मैरी क्रिसमस

10.
आइए इस क्रिसमस पर
दिलों की दूरियां मिटा लें।
प्रेम, शांति और विश्वास को
हर दिल में बसा लें।
मैरी क्रिसमस

11.
दुआ है इस क्रिसमस
आपकी हर अधूरी ख्वाहिश पूरी हो।
Merry Christmas 2025

12.
शांति, प्रेम और नई उम्मीदों के साथ
आए यह पावन क्रिसमस।
Happy Christmas 2025

यह भी पढ़ें: अब हाइड्रोजन से चलेगी यूपी की रफ्तार! योगी सरकार का बड़ा फैसला, IIT कानपुर और BHU में खुलेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

13.
सितारों की चमक
आपके भविष्य को रोशन करे।
मैरी क्रिसमस

14.
हंसी की गूंज और अपनों का साथ,
यादगार बने आपका यह क्रिसमस।
Merry Christmas 2025

15.
प्रभु यीशु का आशीर्वाद
आप पर और आपके परिवार पर
हमेशा बना रहे।
क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा  व्‍हाटसप नंबर 9450060095  पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top