गुरुवार की सुबह राजधानी में धुंध और हल्की ठंड के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया और तेज चटक धूप निकल आई। हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है और AQI ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंडी और शुष्क हवाओं का असर जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी के विजन से पूर्वांचल का औद्योगिक इंजन बना गीडा, 6139 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर मुहर
आज का तापमान: दिन 26°C, रात 12°C
आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान करीब 12°C रहने का अनुमान।
बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6°C (सामान्य से 1.8°C कम) रिकॉर्ड हुआ।
न्यूनतम तापमान 11.9°C (सामान्य से 0.5°C अधिक) दर्ज किया गया।
अगले दिनों में हल्की गिरावट, फिर बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 1–2 दिनों में तापमान में हल्की गिरावट संभव है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।
AQI 228: हवा ‘ऑरेंज’ श्रेणी में
गुरुवार सुबह CPCB के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ का AQI 228 रिकॉर्ड हुआ, जो ऑरेंज श्रेणी में आता है।
इस स्तर की हवा संवेदनशील लोगों के लिए विशेष रूप से हानिकारक मानी जाती है।
ठंडी हवाओं से बढ़ी सुबह की ठंड और कोहरा
पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रहीं ठंडी व शुष्क हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा रहा है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: शक्ति भवन के बाहर ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर जताया विरोध
दिन में कोहरा छंटेगा, हल्की धुंध बनी रह सकती है
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार:
अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ेगा।
दिन चढ़ने पर कोहरा छंट जाएगा।
शहर में दिन के दौरान भी हल्की धुंध बनी रह सकती है। NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप newindiaanalysis@gmail.com पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




