आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी के निधन से समाज में शोक की लहर, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक व पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख और अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल स्वयंसेवकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्व. बालजी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने गहन शोक व्यक्त किया है।

बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आज प्रातः हो गया था। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उ.प्र. के क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह, अवध प्रांत प्रचारक कौशल, इतिहास संकलन के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री संजय, संयुक्त क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख वीरेंद्र सिंह, क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य रामजी भाई, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोजकांत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य डा. महेन्द्र सिंह, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, स्वामी रामेश्वर दास, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मन्त्री रामचन्द्र, बाल आयोग की सदस्य डा. शुचिता चतुर्वेदी, सिविल हॉस्पिटल लखनऊ के सीएमओ डा. नरेन्द्र आदि ने भी स्व. बालजी के पार्थिव देह पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके अलावा आपके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने भारती भवन में स्व. बालजी के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विवरण:
श्री बालकृष्ण जी
पिता – स्व. मन्नूलाल त्रिपाठी जी
माता – स्व. शान्ति देवी जी
(कुल 5 भाईयों में से दूसरे क्रम पर)
जन्म- 05-03-1937
जन्म स्थान : ग्राम- कंठीपुर, ब्लाक- शिवराजपुर, तहसील- बिल्हौर, कानपुर देहात
शिक्षा – एम.काम.
डीएवी कालेज कानपुर

शिक्षा पूरी होने के बाद आप कानपुर के एर्गन मिल में सेवारत थे। कानपुर के तत्कालीन विभाग प्रचारक स्व. अशोक सिंहल जी की प्रेरणा से नौकरी छोड़कर सन 1962 में आप संघ के प्रचारक निकले।

प्रचारक जीवन:

  • 1962 में बिल्हौर से प्रचारक निकले।
  • तहसील प्रचारक बिल्हौर
  • नगर प्रचारक कानपुर
  • जिला प्रचारक
  • विभाग प्रचारक
  • प्रांत शारीरिक प्रमुख
  • सह प्रांत प्रचारक
  • प्रांत प्रचारक अवध प्रांत
  • संयुक्त क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख, उ.प्र. व उत्तराखंड
  • अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख
    आदि दायित्वों का आपने निर्वहन किया।

आपातकाल के समय आपने कानपुर में भूमिगत होकर सक्रिय रूप काम किया। वर्तमान में आपका केन्द्र ‘भारती भवन’ लखनऊ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *