TMU में ‘Future Skill Prime’ ओरिएंटेशन: ग्लोबल करियर की तैयारी के लिए बड़ा कदम, VC बोले- स्किल ही भविष्य

मुरादाबाद, NIA संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में मिनिस्ट्री ऑफ आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के तत्वावधान में NASSCOM के सहयोग से ‘फ्यूचर स्किल प्राइम’ पर एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना और उभरती तकनीकों में दक्ष बनाना था।

वीसी का संदेश: कौशल ही असली ताकत

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा कि यह कौशल-आधारित शिक्षा का दौर है। उन्होंने छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि Future Skill Prime जैसी पहल छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

क्या है Future Skill Prime?

रिसोर्स पर्सन और NASSCOM के कस्टमर सक्सेस प्रतिनिधि श्री अंकित सिन्हा ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म सरकार, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों का साझा मंच है। इसके माध्यम से छात्रों को:

इंडस्ट्री-मान्यता प्राप्त कोर्स

प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन

रोजगार के बेहतर अवसर

डिजिटल लर्निंग और स्व-प्रेरित अध्ययन का अवसर

मिलता है।

AI और डिजिटल जॉब मार्केट पर विशेष सत्र

Instelling.ai के फाउंडर एवं CEO जुबेर चौधरी ने बताया कि आज कंपनियां AI आधारित भर्ती प्रक्रियाओं को अपना रही हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

डेटा साइंस

साइबर सिक्योरिटी

एनालिटिकल थिंकिंग

कम्युनिकेशन स्किल

पर विशेष ध्यान दें।

TMU की प्रतिबद्धता

सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि TMU उद्योगोन्मुख शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्लेटफॉर्म छात्रों को भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षित करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का बुके देकर स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने प्रमाणन, रोजगार और करियर अवसरों से जुड़े सवाल पूछे।

Scroll to Top