टीएमयू एरिदमिया 2025 में मेडिकल स्टुडेंट्स का जलवा, फैशन शो और टैलेंट हंट ने बिखेरा रंग

मुरादाबाद, NIA संवाददाता।

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU), मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्षिक स्पोर्ट्स, कल्चरल और टैलेंट फेस्ट ‘एरिदमिया-2025’ में मेडिकल स्टुडेंट्स की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार संगम देखने को मिला। इस मेगा इवेंट में फैशन शो, टैलेंट हंट, बेस्ट वॉक और विशेष प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।

यह भी पढ़ें: चीन ने ताइवान को घेरा! ‘जस्टिस मिशन 2025’ के नाम पर युद्ध की बड़ी तैयारी?

एरिदमिया-2025 का शुभारंभ यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में पारंपरिक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कुलाधिपति  सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी वीना जैन, मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली सिंह चौहान, निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर, डीन मेडिकल साइंसेज प्रो. एस.के. जैन, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एन.के. सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीतपाल सिंह मटरेजा, पैथोलॉजी विभाग की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

फैशन शो बना आकर्षण का केंद्र

एरिदमिया-2025 का फैशन शो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहा। ब्वॉयज़ कैटेगरी में एमबीबीएस थर्ड ईयर (2023-24) के मानिक शहरावत, जिन्होंने अश्वथामा के रूप में मंच पर दमदार प्रस्तुति दी, विजेता घोषित किए गए। उनकी आत्मविश्वासपूर्ण वॉक और किरदार की सशक्त अभिव्यक्ति ने जजों को खासा प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें: खाने के साथ मोबाइल देखना बन सकता है बड़ी बीमारी की वजह, रिसर्च ने किया सावधान

गर्ल्स कैटेगरी में एमबीबीएस थर्ड ईयर की वंशिका शर्मा ने एथेना के रूप में शानदार प्रस्तुति देते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनके ग्रेस, कॉन्फिडेंस और थीम के अनुरूप अंदाज ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

फैशन शो में ब्वॉयज़ कैटेगरी में एमबीबीएस थर्ड ईयर (2023-24) के चिराग सिकरी (अर्जुन) दूसरे और फर्स्ट ईयर (2025-26) के आर्यन कुमार मिश्रा (वैंपायर) तीसरे स्थान पर रहे। वहीं गर्ल्स कैटेगरी में ओजी फाइनल ईयर (2021-22) की धान्या शुक्ला (मां दुर्गा) ने दूसरा और नेपो फाइनल ईयर (2022-23) की यूविका सचान (देवी गैया) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टैलेंट हंट में उभरी छुपी प्रतिभाएं

टैलेंट एंड हंट प्रतियोगिता ने मेडिकल स्टुडेंट्स की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। एमबीबीएस बैच 2025-26 के आर्यन लाखर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पहला स्थान हासिल किया। उनके प्रदर्शन को जजों और दर्शकों दोनों से खूब सराहना मिली।

दूसरे स्थान पर एमबीबीएस बैच 2023-24 के आनंद खेरा, सक्षम यादव और मनन सिंह की टीम रही, जबकि तीसरा स्थान एमबीबीएस बैच 2024-25 की हिमानी गुप्ता और भूमिका ने प्राप्त किया।

शो टॉपर और बेस्ट वॉक ने जीते दिल

एरिदमिया-2025 में शो टॉपर का खिताब ओजी फाइनल ईयर (2024-25) की खुशी जैन (Queen of Hearts) और ओजी फाइनल ईयर (2021-22) की कशिश जैन (Harley Quinn) को प्रदान किया गया। दोनों प्रतिभागियों ने अपने किरदार, कॉन्फिडेंस और मंचीय प्रभाव से निर्णायकों को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें: लुलु मॉल पर बड़ी कार्रवाई! आयकर विभाग ने सीज किए बैंक खाते, 23 करोड़ टैक्स बकाया

बेस्ट वॉक का खिताब ओजी फाइनल ईयर (2021-22) की तिथि (मां गंगा) और नेपो फाइनल ईयर (2022-23) की कृष्णगी (राधा रानी) ने अपने नाम किया। उनकी वॉक में भाव, गरिमा और प्रस्तुति की विशेष झलक देखने को मिली।

अतिथियों ने दिया प्रेरणादायी संदेश

कुलाधिपति सुरेश जैन एवं फर्स्ट लेडी वीना जैन ने एरिदमिया-2025 के सफल आयोजन के लिए कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी को बधाई दी और कहा कि टीएमयू के मेडिकल स्टुडेंट्स न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक और रचनात्मक रूप से भी अत्यंत प्रतिभाशाली हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली सिंह चौहान ने मेडिकल स्टुडेंट्स को चिकित्सा जगत में उनके दायित्व, सेवा-भाव और नैतिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराते हुए कहा कि एक सफल डॉक्टर वही होता है जो समाज के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण रखता हो।

उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा आयोजन

पूरे कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर उत्साह, संगीत और तालियों से गूंजता रहा। एरिदमिया-2025 ने यह संदेश दिया कि मेडिकल की कठिन पढ़ाई के बीच ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एरिदमिया-2025 न केवल एक प्रतियोगिता रहा, बल्कि यह टीएमयू के मेडिकल स्टुडेंट्स की प्रतिभा, अनुशासन और टीमवर्क का जीवंत उत्सव बनकर उभरा।

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा  व्‍हाटसप नंबर 9450060095  पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top