कांठ रोड कुचावली स्थित स्टैन्डर्ड चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा कु. अंजलि चौधरी ने मिस मुरादाबाद प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता मंजू ने मिसेज मुरादाबाद प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: UP 2027 से पहले सियासी विस्फोट! शिवपाल के बयान पर ओवैसी की पार्टी आगबबूला
दोनों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन श्री विक्रांत राव मेनयोगे ने विजेताओं को ट्रॉफी व टैग देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन ने बताया कि स्टैन्डर्ड चिल्ड्रन एकेडमी विगत 50 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र देश के उच्च एवं सम्मानित पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें राहुल कसाना (चार्टर्ड अकाउंटेंट), डॉ. रवि शंकर चौधरी, रोहित बिदांग (सब-इंस्पेक्टर), शंकर (पैरा मिलिट्री), डॉ. जयंत आशीष, बबली शर्मा (सॉफ्टवेयर इंजीनियर), निशा चौधरी (प्राइमरी शिक्षक) और संभव शर्मा (JEE AIR 280) प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें: NTA ने तोड़ी चुप्पी! JEE Main 2026 आंसर की और रिजल्ट डेट जारी
विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, आरओ वाटर सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता पराग ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा स्वयंवर बैंक्वेट हॉल, मुरादाबाद में 1 फरवरी को आयोजित की गई थी।
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा व्हाटसप नंबर 9450060095 पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




