लखनऊ: LDA अफसरों को नोटिस, अवैध निर्माण की गलत रिपोर्ट उजागर

लखनऊ, NIA संवाददाता।

काकोरी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की रिपोर्ट गलत देने वाले एलडीए के जोनल अफसर और अभियंताओं पर अब गाज गिरने वाली है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने तीनों अधिकारियों से एक सप्ताह में जवाब तलब किया है। जांच में पाया गया कि निरीक्षण रिपोर्ट में कई तथ्य अधूरे थे और वास्तविक स्थिति छिपाई गई थी।

गलत रिपोर्ट, अफसरों की लापरवाही उजागर

शिकायत मिलने पर वीसी ने 4 नवंबर को प्रवर्तन जोन–3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे से रिपोर्ट मांगी थी।
लेकिन उन्होंने खुद जांच न करके सहायक अभियंता रवि शंकर राय और अवर अभियंता राहुल विश्वकर्मा को भेज दिया।
दोनों अभियंताओं ने जो रिपोर्ट दी, उसमें-

कई अवैध निर्माण को ‘मानचित्र के अनुसार’ बताया गया

बाद में मानचित्र अनुभाग से मिलान करने पर पता चला कि निर्माण पूरी तरह कमर्शियल और नियमों के खिलाफ है

कुछ अवैध निर्माण उसी दिन सील दिखाए गए, जिस दिन वीसी ने जांच का आदेश दिया था, जबकि ये निर्माण पहले से जारी थे

इसके अलावा मोहान रोड–गदाईखेड़ा के पास एक कमर्शियल निर्माण को लेकर कहा गया कि 2024 में सील किया गया था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वाद कब दर्ज हुआ और एक साल में ध्वस्तीकरण आदेश क्यों नहीं लागू किया गया।

वीसी की नाराजगी

वीसी प्रथमेश कुमार ने साफ कहा—
“अधूरी और भ्रामक जानकारी देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।”

जोनल अफसर, सहायक अभियंता और अवर अभियंता—तीनों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 अब एलडीए की नई व्यवस्था : ‘दैनिक प्रवर्तन डायरी’ अनिवार्य

शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए एलडीए ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत—

सभी सुपरवाइजर और इंजीनियर को रोज की कार्रवाई लिखनी होगी

सुपरवाइजर : 8–10 स्थलों का निरीक्षण रोज

जेई : सुपरवाइजर मॉनिटरिंग + 5 अतिरिक्त स्थल

यह भी पढ़ें: चौक–कोनेश्वर में कब्जे पहले नगर निगम ने करवाए, अब हटाने का ‘ड्रामा’; सोमवार से कार्रवाई का दावा

सहायक अभियंता : दर्ज स्थलों का 30% निरीक्षण, साथ ही 2 नए स्थल रोज

रिपोर्टिंग अधिकारी इन स्थलों का औचक निरीक्षण करेंगे।
काम ठीक न मिलने पर—वेतन रोक दिया जाएगा।

डायरी में अनिवार्य बिंदु

सील किए गए निर्माणों की पूरी डिटेल

एरिया, निर्माण का प्रकार

यह भी पढ़ें: Astrology- कुंडली के पहले घर में ल‍िखा है नंबर 5 तो धन, वैभव, प्रत‍िष्‍ठा का म‍िलना तय

वाद संख्या

आदेश और सीलिंग की तारीख

कार्रवाई से पहले–बाद की तस्वीरें

ध्वस्तीकरण व लंबित प्रकरणों की स्थिति

जोनल अधिकारी को भी हर सप्ताह व्यावसायिक अवैध निर्माणों की रिपोर्ट देनी होगी।

 एलडीए की बड़ी कार्रवाई : हुंडई शोरूम सहित 11 निर्माण सील

एलडीए की प्रवर्तन टीम ने मोहनलालगंज और गोसाईंगंज में अभियान चलाकर—

11 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए

एसएएस हुंडई शोरूम

गोदाम

मैरिज लॉन

कमर्शियल कॉम्प्लेक्स

120 m² से 2000 m² तक के प्लॉट पर चल रहे निर्माण

जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि मोहनलालगंज में लगभग 1000 वर्गमीटर में अवैध कार शोरूम बनाया जा रहा था, जिसे सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता दीप्ति शर्मा को DGP ने सम्मानित किया: कहा-दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन से रचा इतिहास

Scroll to Top