भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता दीप्ति शर्मा को DGP ने सम्मानित किया: कहा-दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन से रचा इतिहास

लखनऊ, NIA संवाददाता।

लखनऊ. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता और अब यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से बनीं पुलिस उपाधीक्षक दीप्ति शर्मा का शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में सम्मान किया गया। डीजीपी राजीव कृष्णा ने उन्हें और उनके परिजनों को मंच पर सम्मानित किया।

“दीप्ति ने भारत ही नहीं, यूपी पुलिस परिवार का भी मान बढ़ाया”- DGP

कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा कि दीप्ति ने अपने प्रदर्शन, समर्पण और अनुशासन से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस को गर्व है कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी विभाग में अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और कठोर परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहें, तो सफलता निश्चित है।

यह भी पढ़ें: Astrology- कुंडली के पहले घर में ल‍िखा है नंबर 5 तो धन, वैभव, प्रत‍िष्‍ठा का म‍िलना तय

“परिवार चाहता था कि कोई पुलिस अधिकारी बने… आज वह सपना सच हुआ” -दीप्ति

सम्मान समारोह के दौरान दीप्ति शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशभर में मिला सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है।
भावुक होकर उन्होंने कहा कि उनका परिवार चाहता था कि घर से कोई पुलिस अधिकारी बने और आज DSP बनकर वह अपने परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा कर पाईं। उन्होंने कहा कि वह संकल्प लेती हैं कि आगे भी अपने प्रदर्शन से देश, प्रदेश और यूपी पुलिस का नाम रोशन करती रहेंगी।

कार्यक्रम का संचालन IG स्पोर्ट्स डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने किया

समारोह के संचालन की कमान IG स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने संभाली। पुलिस मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दीप्ति का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: देश में पहली बार चलती मेट्रो में बच्चों का आधार बना: लखनऊ में बाल दिवस पर UIDAI की अनोखी पहल

Scroll to Top