अयोध्या जेल कांड: दो बंदियों के फरार होने पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी जेलर समेत 3 और निलंबित

अयोध्या, NIA संवाददाता।

अयोध्या जिला कारागार से दो कुख्यात बंदियों के फरार होने के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डीजी जेल पीसी मीणा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी जेलर राजू उर्फ राजदीप, प्रधान बंदी रक्षक प्रभुनाथ कुमार और बंदी रक्षक दीपक कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड: 3 दिन बारिश, बर्फबारी और कोल्ड डे का अलर्ट

इससे पहले इस सनसनीखेज मामले में जेलर समेत 11 जेलकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

 बैरक में सेंध लगाकर फरार हुए थे कुख्यात बंदी

बताया गया कि 28 जनवरी की रात अयोध्या जेल से

  • गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज

  • शेर अली

बैरक की दीवार में सेंध लगाकर फरार हो गए थे। दोनों बंदियों पर हत्या, डकैती, दुष्कर्म और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुरी से लौट रहे थे दोस्त, आगरा में ट्रक ने दो ऑटो कुचले – 6 की मौत

कारागार मुख्यालय ने लिया सख्त संज्ञान

इस पूरे प्रकरण को कारागार मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए पहले ही दिन जेलर जितेंद्र यादव समेत 11 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद आई एक और जांच रिपोर्ट के आधार पर अब डिप्टी जेलर सहित तीन और कर्मियों पर गाज गिरी है। अब तक इस मामले में कुल 11 जेलकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं और आगे भी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: NTA ने तोड़ी चुप्पी! JEE Main 2026 आंसर की और रिजल्ट डेट जारी

जांच के बाद बढ़ सकती है कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, जेल में सुरक्षा में भारी लापरवाही सामने आई है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद और भी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई संभव है। वहीं, फरार बंदियों की तलाश में पुलिस और विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा  व्‍हाटसप नंबर 9450060095  पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top