UP : कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति जौनपुर के खेता सराय पहुंचकर पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति आज खेता सराय थाना खेतासराय शाहगंज जनपद जौनपुर निवासी फूलचंद्र प्रजापति के पुत्रों की निर्मम हत्त्या की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की एवं भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का शासन है। अपराधी कोई भी हो, उसे उसके किए की सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

ज्ञातव्य हो कि कस्बा खेतासराय में 28 नवंबर 2023 को प्रजापति समाज के दो लड़कों की हुई निर्मम हत्त्या हो गई थी। आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने वहाँ के पुलिस अधीक्षक से इस बात पर चर्चा किया की। किसी भी तरह से हत्यारों के केस में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए जिससे उस परिवार को न्याय मिल सके और कानून के प्रति लोगो का भरोसा एवं विश्वास बना रहे। कारागार मंत्री ने पीड़ित परिवार को अपना व्यक्तिगत नंबर भी उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *