आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को जमानत मिलने से इंडिया गठबंधन को बड़ी ताकत मिलेगी।

केजरीवाल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। ईडी ने केजरीवाल को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने देश में चल रहे आम चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। पार्टी के प्रचार के कमान संभालेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। गुरुवार 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। केजरीवाल एक अप्रैल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है ।

सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील शादान फरासत ने बताया कि, केजरीवाल को 20 दिन के लिए अंतरिम जमानत दी जा रही है… वे चुनावी प्रचार में क्या कहेंगे, क्या नहीं इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। 2 जून तक उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है। यहां बता दें कि केजरीवाल के ऊपर रिश्वत से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *