यूपी में संभल के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुरादाबाद। संभल के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में शफीकुर्रहमान बर्क़ का निधन मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में हुआ। शफीकुर्रहमान बर्क़ सबसे बुज़र्ग सांसद थे। मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज जारी था जहां उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात उन्होंने अचानक तेज बुखार और बेचैनी की शिकायत की थी।फरवरी महीने के शुरुआत में सासंद को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। उसी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। लगभग एक महीने से चल रहे इलाज से भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उनका निधन हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी पोती डॉक्टर हैं जिनकी देख-रेख में उनका इलाज जारी था।

लोकसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेता और सांसद के निधन से सपा और अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। निधन की खबर के बाद से ही सपा में शोक की लहर है। बता दें कि डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी भी बनाए गए थे। शफीकुर्रहमान बर्क 4 बार विधायक और 5 बार सांसद रहे हैं। सबसे पहले शफीकुर्रहमान बर्क 1996 में सपा के टिकट से लड़कर लोकसभा चुनाव जीते थे। 2019 में भी चुनाव जीतकर सांसद बने। 2024 के चुनाव में भी सपा शफीकुर्रहमान बर्क पर भरोसा जता रही थी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद।उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *