सपा उम्मीदवार शिवपाल यादव पहली बार जाएंगे बदायूं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और शिवपाल यादव गुरुवार को बदायूं जा रहे हैं। सपा से बदायूं का लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

शिवपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से बदायूं दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।

उल्लेखनीय है कि सपा से बदायूं लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से उनके वहां न जाने को लेकर सियासी चर्चा उठ रही थी कि शिवपाल वहां से चुनाव नहीं लडऩा चाहते हैं। लेकिन आज उनके पोस्ट के बाद से इन सियासी चर्चाओं पर विराम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *