शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक और दशहरा 24 को

Shardiya Navratri 2023 Kab hai: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. नवरात्रि पर्व के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि मां दुर्गा की आराधना करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं.शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है.वहीं इसका समापन दशमी तिथि को विजयदशमी पर्व के साथ हो जाता है. आइए जानते हैं, वर्ष 2023 में कब से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्रि?

शारदीय नवरात्रि 2023 प्रारंभ तिथि (Shardiya Navratri 2023 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 11 अक्टूबर रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से होगा और इस स्थिति का समापन 16 अक्टूबर को मध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर रविवार के दिन से होगी और विजयदशमी पर 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन मनाया जाएगा.

शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2023 Calender)

15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा

16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा

18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा

19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा

20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा

21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा

22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा

23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा

dashahara kab hai : 24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)

शारदीय नवरात्रि 2023 महत्व (Shardiya Navratri 2023 Importance)

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा की विशेष उपासना की जाती है और अखंड ज्योत जलाई जाती है. ऐसा करने से मां की कृपा सदैव बनी रहती है. शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि एवं धन-धान्य की प्राप्ति होती है और लोग सुखी जीवन जीते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *