UP 2027 से पहले सियासी विस्फोट! शिवपाल के बयान पर ओवैसी की पार्टी आगबबूला

लखनऊ, NIA संवाददाता।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। प्रदेश में संभावित गठबंधनों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि समाजवादी पार्टी (सपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) एक साथ आ सकते हैं। हालांकि इन सभी चर्चाओं पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने साफ शब्दों में विराम लगा दिया।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड: 3 दिन बारिश, बर्फबारी और कोल्ड डे का अलर्ट

शिवपाल यादव बोले- “हमें AIMIM की जरूरत नहीं”

जब सपा और AIMIM के संभावित गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया। शिवपाल यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी को AIMIM की कोई जरूरत नहीं है। जब भी सपा सत्ता में आई है, अपने दम पर आई है।” उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई।

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुरी से लौट रहे थे दोस्त, आगरा में ट्रक ने दो ऑटो कुचले – 6 की मौत

AIMIM का तीखा पलटवार, शिवपाल पर लगाए गंभीर आरोप

शिवपाल यादव के बयान पर AIMIM की ओर से कड़ा जवाब सामने आया है। पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला।

शादाब चौहान ने कहा, “शिवपाल यादव का बयान उनके अहंकार और मुसलमानों के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें यह घमंड है कि उत्तर प्रदेश का 20 प्रतिशत मुसलमान उनका सियासी गुलाम है।” उन्होंने आगे कहा कि सपा नेता मुसलमानों को वोट डालने वाली रोबोट मशीन समझते हैं, जिन्हें सिर्फ आदेश दिया जाएगा और वे बीजेपी के डर से वोट दे देंगे।

“यूपी की जनता से हो चुका है ओवैसी का गठबंधन”

AIMIM प्रवक्ता ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ती लोकप्रियता से यह साफ है कि AIMIM उत्तर प्रदेश में एक Key Player बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा, “यूपी की जनता के साथ असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन हो चुका है। हमारा लक्ष्य साफ है—बीजेपी को हराना।”

सपा को खुली चुनौती: “मुसलमानों के बिना जीतकर दिखाएं 100 सीटें”

शादाब चौहान ने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा, “अगर उन्हें इतना अहंकार है तो हमारे समाज के बिना 2027 में 100 से ज्यादा सीटें जीतकर दिखाएं।” उन्होंने आगे कहा, “यूपी का मुसलमान अब दरी नहीं बिछाएगा, अपने लिए कुर्सी लगाएगा और उस कुर्सी पर गर्व से बैठेगा।”

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा  व्‍हाटसप नंबर 9450060095  पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top