भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में दिखा ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा

मुंबई : भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल निर्मित फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म को भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया, जबकि इस फिल्म के लिए सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का योजन किया गया, जिसमें फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा, बेस्ट फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए निशांत उज्जवल, ज्योति देश पांडेय और आल टाइम बेस्ट सक्सेसफुल पी आर ओ का अवार्ड रंजन सिन्हा के साथ बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स को चुना गया। वहीं, बेस्ट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रहीं, जिन्हें फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया। बेस्ट डिस्ट्रीब्युटर का अवार्ड भी निशांत उज्जवल को मिला।

निशांत उज्ज्वल की फिल्म माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, दाग एगो लांछन और विवाह 3 छाई रही, जिसे कुल 18 अवार्ड मिले।बॉलीवुड से भोजपुरी में डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा को बेस्ट डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से कुणाल सिंह नवाजे गये. वहीं बायोपिक कैटगरी में सिंह साहब द राइजिंग को 11 अवार्ड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *