भारतीय सर्व कोरी समाज (अराजनैतिक) ने की सम्राट अशोक महान की जन्म जयंती घोषित करने की मांग

लखनऊ। भारतीय सर्व कोरी समाज भारत ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के वास्तविक जन्मतिथि की खोज करवाये जाने के साथ ही “महान सम्राट अशोक” की जन्म जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

इस संबंध में भारतीय सर्व कोरी समाज के प्रबंधक एडवोकेट राजू देशप्रेमी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को पत्र भेज कर 08 सूत्रीय मांगपत्र में कहा है कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के वास्तविक जन्मतिथि की खोज करवाई जाए। चन्द्र कैलेंडर के साथ ही अंग्रेजी कैलेण्डर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जन्मतिथि प्रदर्शित की जाए।

भारतीय मुद्राओं में अशोक चिन्ह को हाशिए पर रखने के बजाए पूर्व की भांति बीच में प्रमुखता से जगह दी जाए। सरकारी और गैरसरकारी विद्धालयों में प्राथमिक कक्षाओं से लेकर इंटरमीडियेट की पाठ्यपुस्तकों में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जीवनगाथा और उपलब्धियों, शिक्षाओं को शामिल किया जाए। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के नाम पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। अमृत भारत महोत्सव में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जीवनचरित्र पर सार्वजनिक महोत्सव आयोजित किए जाएं। अन्य वे सभी कार्य, जिनसे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान को भारत में प्रतिष्ठित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *