लखनऊ, NIA संवाददाता।
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐतिहासिक राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती–2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन वर्ष की छूट प्रदान की गई है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: BBL में Brisbane Heat की शर्मनाक बल्लेबाजी! 18 ओवर में 9 विकेट, Hussey बोले– ‘Absolute Shocker’”
इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो अब तक केवल आयु सीमा के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे। सरकार ने यह निर्णय युवाओं के भविष्य और रोजगार को ध्यान में रखते हुए लिया है।
32,679 पदों पर होगी सीधी भर्ती
सीधी भर्ती–2025 के अंतर्गत कुल 32,679 पदों को भरा जाना है। आयु सीमा में यह विशेष छूट सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को एक बार के लिए प्रदान की जाएगी। इसमें शामिल पद हैं—
आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
आरक्षी पीएसी / सशस्त्र पुलिस (पुरुष)
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष)
महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी
आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष)
जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला)
नियमों के तहत लिया गया फैसला
यह निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती हेतु आयु सीमा शिथिलीकरण) नियमावली–1992 के नियम–3 के अंतर्गत लिया गया है। 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के क्रम में 5 जनवरी 2026 को शासनादेश जारी कर इसे लागू किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोर्ट स्टाफ को चुनाव ड्यूटी पर बुलाना पड़ा भारी! हाईकोर्ट की फटकार के बाद BMC आयुक्त ने मानी बड़ी गलती
युवाओं के साथ खड़ी योगी सरकार
योगी सरकार का यह कदम साफ दर्शाता है कि प्रदेश में युवाओं के हित सर्वोपरि हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर देना, रोजगार के नए द्वार खोलना और संवेदनशील प्रशासनिक फैसले लेना सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा एक्शन प्लान: लखनऊ-बरेली समीक्षा में डायलिसिस, कैंसर इलाज और MRI पर फोकस
पुलिस भर्ती में आयु सीमा शिथिलीकरण का यह फैसला न केवल लाखों युवाओं की उम्मीदों को नई उड़ान देगा, बल्कि यह भी साबित करता है कि योगी आदित्यनाथ सरकार में युवाओं का भविष्य नीति निर्धारण के केंद्र में है।
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा व्हाटसप नंबर 9450060095 पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




