किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जल्द ही 22वीं किस्त जारी की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम से इस किस्त को जारी करेंगे। इसके तहत उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹4335.11 करोड़ की राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP 2027 से पहले सियासी विस्फोट! शिवपाल के बयान पर ओवैसी की पार्टी आगबबूला
हर साल किसानों को मिलती है ₹6000 की सहायता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवार को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 करके सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब तक यूपी के किसानों को मिल चुकी है बड़ी राशि
उत्तर प्रदेश के किसानों को इस योजना के तहत अब तक 21वीं किस्त तक ₹94,668.58 करोड़ मिल चुके हैं। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर करीब ₹99,003.69 करोड़ हो जाएगी।
साल दर साल किसानों को मिली सहायता
2018-19: ₹2238.92 करोड़
2019-20: ₹11006.87 करोड़
2020-21: ₹14432.14 करोड़
2021-22: ₹15775.52 करोड़
2022-23: ₹12454.32 करोड़
2023-24: ₹13808.48 करोड़
2024-25: ₹15594.74 करोड़
2025-26 (अप्रैल-जुलाई): ₹5043.33 करोड़
2025-26 (अगस्त-नवंबर): ₹4314.26 करोड़
2025-26 (दिसंबर-मार्च): ₹4335.11 करोड़
सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
NIA- उपरोक्त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा व्हाटसप नंबर 9450060095 पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।




