उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, जबकि उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिन बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
1 से 3 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र:
हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारीउत्तर प्रदेश:
1 से 3 फरवरी तक बारिशउत्तर-पश्चिम और मध्य भारत:
हल्की से मध्यम वर्षाकोल्ड डे अलर्ट:
31 जनवरी को पश्चिमी यूपी,
31 जनवरी और 1 फरवरी को पूर्वी यूपी
तापमान में बड़ा उलटफेर
अगले 24 घंटों के दौरान:
उत्तर-पश्चिम भारत में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा
वहीं दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी
इससे ठंड और ज्यादा चुभने वाली हो सकती है।
यह भी पढ़ें: NTA ने तोड़ी चुप्पी! JEE Main 2026 आंसर की और रिजल्ट डेट जारी
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
31 जनवरी:
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश1 फरवरी:
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में1 और 2 फरवरी:
उत्तराखंड में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी
मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
1 फरवरी:
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश1 से 3 फरवरी:
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश31 जनवरी से 2 फरवरी:
पूर्वी राजस्थान में बारिशओलावृष्टि की संभावना:
31 जनवरी और 1 फरवरी: पूर्वी राजस्थान
1 फरवरी: पश्चिमी मध्य प्रदेश
घने कोहरे का अलर्ट जारी
1 फरवरी तक:
असम, मेघालय, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेशफरवरी तक:
ओडिशा4 और 5 फरवरी:
पूर्वी राजस्थान में सुबह/रात के समय घना कोहरा




