बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में उनकी दमदार एक्टिंग ने न सिर्फ फैंस बल्कि क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया है। अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।
जहां एक तरफ रणवीर ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं अब उनके हाथ एक और बड़ा और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट लगने की खबर सामने आई है।
रणवीर के हाथ लगा ये मेगा प्रोजेक्ट
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह को साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर की बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वेलपारी’ के लिए कास्ट किया जा सकता है।
यह फिल्म मशहूर लेखक एस. वेंकटेशन के नॉवेल पर आधारित है, जो प्राचीन तमिल शासक वेल पारी के जीवन और शौर्य की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ तमिल सुपरस्टार विक्रम को भी अहम भूमिका के लिए चुने जाने की चर्चा है।
प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने को तैयार शंकर
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह अपनी अगली बड़ी फिल्म के लिए पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, निर्देशक शंकर, जिन्हें हाल ही में ‘गेम चेंजर’ के लिए सराहा गया, अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपारी’ पर काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लीड रोल के लिए रणवीर सिंह और विक्रम—दोनों नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
फैंस क्यों हैं इतने एक्साइटेड?
दरअसल, साल 2021 में रणवीर सिंह और शंकर के बीच फिल्म ‘अन्नियन’ को लेकर चर्चा थी, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। ऐसे में अब ‘वेलपारी’ को लेकर दोनों की संभावित जोड़ी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है।
हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर स्टार्स या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि:
यह शंकर का ड्रीम प्रोजेक्ट है
फिल्म का बजट बेहद बड़ा होगा
इसे पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा




