जगन्नाथपुरी से लौट रहे थे दोस्त, आगरा में ट्रक ने दो ऑटो कुचले – 6 की मौत

आगरा, NIA संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खंदौली थाना क्षेत्र के जलेसर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में जगन्नाथपुरी से दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Bahraich News: 74 हेक्टेयर जमीन पर जंगल लगाने का विरोध, बेघर होने के डर से महिलाओं ने SDM के पैरों पर गिरकर लगाई गुहार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लहराते हुए आ रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

जलेसर रोड पर कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, हाथरस जिले के थाना धाधयू क्षेत्र के भादऊ गांव निवासी

विजय सिंह उर्फ बीजो गौतम

लक्ष्मीचंद

रघुवीर

बिरला मिस्त्री
और आगरा के आजमपाड़ा (थाना शाहगंज) निवासी

शाहिद

सहित कुल 8 दोस्त 20 जनवरी को जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए गए थे।

दर्शन के बाद सभी शनिवार को जबलपुर होते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से अपने-अपने गांव जाने के लिए दो ऑटो बुक किए। रास्ते में एक साथी रामदत्त दवा लेने के लिए उतर गया।

कुछ ही देर बाद नगला चंदन, जलेसर रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर दूसरे को कुचल दिया।

टक्कर इतनी भीषण कि ऑटो उड़कर गड्ढे में गिरे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो उछलकर पेड़ से टकराए और गड्ढे में पलट गए। ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि धनप्रसाद और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 6 हो गई।

नशे में था ट्रक चालक, लोगों ने की पिटाई

स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक नशे की हालत में था और 100 की रफ्तार से ट्रक चला रहा था। एक ऑटो को शहीद खान चला रहा था, जबकि दूसरे ऑटो चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा  व्‍हाटसप नंबर 9450060095  पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top