यूपी में शाहजहांपुर से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया । वह 70 वर्ष के थे।

शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।

विधायक मानवेंद्र सिंह लंबे समय से कांग्रेस में रहे और 2017 में भाजपा में आए और विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2022 में भी भाजपा की टिकट पर उन्होंने ददरौल विधानसभा से दोनों बार विजय हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *