मुंबई/लॉस एंजेलिस, एनआईए डेस्क।
बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। दीपिका को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम क्लास ऑफ 2026 की मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। वह ऐसा सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड को एन्जॉय कर रहीं दीपिका फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनके नाम ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है।
हॉलीवुड के दिग्गजों की सूची में शामिल
हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जब वॉक ऑफ फेम की नई सूची का एलान किया, तो उसमें दीपिका के नाम के साथ एमिली ब्लंट, रेचल मैकएडम्स, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, स्टेनली टुकी और डेमी मूर जैसे दिग्गज हॉलीवुड सितारों के नाम भी शामिल थे। इस सम्मान के लिए दुनियाभर से सैकड़ों नामांकनों में से चयन किया जाता है। इस बार की सूची की घोषणा वॉक ऑफ फेमर्स यूजेनियो डर्बेज़ और रिचर्ड ब्लेड ने की।
यह भी पढ़ें: UP Crime: एसटीएफ को ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री मालिकों की तलाश
चयन की गई 5 कैटेगरीज
मोशन पिक्चर्स
टेलीविजन
लाइव थिएटर / लाइव परफॉरमेंस
रिकॉर्डिंग
स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट
दीपिका की इंटरनेशनल जर्नी
दीपिका ने 2017 में हॉलीवुड फिल्म XXX: Return of Xander Cage से विन डीज़ल के साथ अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनका नाम कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छाया रहा।
2018 में TIME की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में जगह
TIME 100 Impact Award विजेता
FIFA World Cup 2022 फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली भारतीय
मेंटल हेल्थ अवेयरनेस में सक्रिय भूमिका
यह उपलब्धि न सिर्फ दीपिका के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। भारत की एक महिला कलाकार का हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम जैसी प्रतिष्ठित सूची में नाम शामिल होना भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या गुलाबबाड़ी को वक्फ संपत्ति न मानने पर विवाद, वक्फ कमेटी ने जताई कड़ी नाराजगी
यह भी पढ़ें: 166 डॉक्टर बनेंगे लोहिया हॉस्पिटल की शान, लग गए 12 साल, जाने कैसे