‘मैं IPS हूं…’ पुलिस से सैल्यूट मांग रहा था शख्स, ID मांगते ही खुल गई पोल!

लखनऊ, NIA संवाददाता।

Lucknow Fake IPS Arrested: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स को खुद को IPS अधिकारी बताकर रौब झाड़ना भारी पड़ गया। महानगर इलाके में दुकानदार से विवाद के दौरान वह खुद को नोएडा में तैनात IPS अफसर बताकर धौंस जमा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से भी उसने सैल्यूट करने की बात कही, लेकिन एक सवाल ने उसकी पूरी हकीकत सामने ला दी।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम महानगर के गोल मार्केट चौराहे पर एक व्यक्ति के दुकानदार से विवाद करने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि एक शख्स खुद को IPS अधिकारी बताकर दुकानदार पर रौब गांठ रहा है।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह पुलिसकर्मियों पर भी धौंस जमाने लगा और खुद को IPS बताते हुए सैल्यूट करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उससे कहा कि यदि वह वास्तव में IPS अधिकारी है तो अपना परिचय पत्र और पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाए।

यह भी पढ़ें: अन्नू कपूर का बड़ा आरोप: ओम पुरी ने बहन सीमा कपूर की जिंदगी की बर्बाद!

आईडी कार्ड मांगने पर आरोपी का व्यवहार बदल गया। वह पुलिसकर्मियों के नाम पूछने लगा और गुस्सा दिखाने लगा। उसके हाव-भाव और जवाबों पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय मिथलेश शुक्ला के रूप में हुई है। वह मड़ियांव थाना क्षेत्र के भारतनगर का रहने वाला है और खुद को नोएडा में तैनात IPS अधिकारी बता रहा था।

लखनऊ के महानगर इलाके में खुद को नोएडा में तैनात IPS अधिकारी बताकर दुकानदार और पुलिस पर रौब झाड़ रहे शख्स की हकीकत तब सामने आई, जब पुलिस ने उससे पहचान पत्र मांगा।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की दबिश, ताला तोड़कर की तलाशी, ममता बनर्जी पहुंचीं, बंगाल की सियासत गरमाई

 

 

 

 

 

 

Scroll to Top