BREAKING: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला,महिलाओं को नहीं पता था क्यों बुलाया गया

लखनऊ, NIA संवाददाता।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की पदयात्रा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में शामिल कई महिलाओं को यह तक नहीं पता था कि उन्हें क्यों बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: ईरान में हलचल! हमले में बुरी तरह घायल खामेनेई का बेटा, पैर कटा-चेहरा जला?

पदयात्रा पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को जबरदस्ती पदयात्रा में लाया गया और वहां उनके लिए उचित व्यवस्था भी नहीं थी।

खाने-रहने पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में आई महिलाओं को खराब खाना दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महिलाएं यह पूछती नजर आईं कि उन्हें ठहरने के लिए जगह कौन देगा।

यह भी पढ़ें: अन्नू कपूर का बड़ा आरोप: ओम पुरी ने बहन सीमा कपूर की जिंदगी की बर्बाद!

अजीज कुरैशी को श्रद्धांजलि

इस मौके पर अज़ीज़ कुरैशी को याद करते हुए अखिलेश यादव ने उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कुरैशी गंगा-जमुनी तहज़ीब और सेक्युलर मूल्यों के मजबूत समर्थक थे।

कानून-व्यवस्था पर निशाना

अखिलेश यादव ने गाजीपुर और हाथरस मामलों का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाथरस मामले में पीड़िता की अंतिम इच्छा तक पूरी नहीं होने दी गई।

मीडिया और सरकार पर सवाल

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और कुछ मीडिया संस्थानों को पिछले वर्षों में भारी फंडिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में CM योगी का बड़ा ऐलान, अब हर जरूरतमंद को मिलेगा घर और मुफ्त इलाज

Scroll to Top