ईरान में हलचल! हमले में बुरी तरह घायल खामेनेई का बेटा, पैर कटा-चेहरा जला?

नई दिल्‍ली, NIA इंटरनेशनल डेस्‍क।

मध्य-पूर्व से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मोजतबा खामेनेई को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह हालिया हमले में बुरी तरह घायल हो गए हैं और पिछले दो महीनों से गुप्त स्थान पर इलाज करवा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद सत्ता संभालने वाले मोजतबा अब सार्वजनिक रूप से पूरी तरह गायब हैं, जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अन्नू कपूर का बड़ा आरोप: ओम पुरी ने बहन सीमा कपूर की जिंदगी की बर्बाद!

हमले में क्या हुआ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में खामेनेई परिसर को निशाना बनाया गया। इसी हमले में मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पैर काटना पड़ा, 3 बार सर्जरी!

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि उनका एक पैर काटना पड़ा और अब तक तीन सर्जरी हो चुकी हैं। जल्द ही उन्हें आर्टिफिशियल पैर लगाया जा सकता है।

चेहरा और होंठ भी जले

हमले में उनका चेहरा और होंठ बुरी तरह झुलस गए, जिससे उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। हाथ की सर्जरी भी की गई है और आगे प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

गुप्त जगह पर इलाज क्यों?

सूत्रों का कहना है कि इजरायल से खतरे के चलते उनका ठिकाना पूरी तरह छिपाकर रखा गया है। उनकी देखरेख में मसूद पेजेश्कियान और स्वास्थ्य टीम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में CM योगी का बड़ा ऐलान, अब हर जरूरतमंद को मिलेगा घर और मुफ्त इलाज

अब किसके हाथ में सत्ता?

ऐसे हालात में असली ताकत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के पास बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मोजतबा सैन्य अधिकारियों की सलाह पर फैसले ले रहे हैं।

जनता से कैसे कर रहे संपर्क?

चौंकाने वाली बात ये है कि मोजतबा खामेनेई अब तक सामने नहीं आए हैं। वे केवल लिखित संदेश भेज रहे हैं, जिन्हें गुप्त तरीकों से पहुंचाया जाता है।

बड़ा सवाल

क्या ईरान में सत्ता पूरी तरह बदल रही है?
क्या IRGC अब असली कंट्रोल में है?
और सबसे बड़ा सवाल—मोजतबा की असली हालत क्या है?

Scroll to Top