लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ सफाई कर्मी की मौत के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी की रिहाई की मांग कर रही थी।
जब पुलिस ने उसे छोड़ने से इनकार किया तो भीड़ ने अचानक उग्र रूप ले लिया और थाने को घेर लिया।

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को पीटा, 10 घायल
झड़प के दौरान कई महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा।
इस हमले में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थिति बेकाबू होते ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और हालात नियंत्रित किए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस पर हमला, 10 जवान घायल
पुलिस ने भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
तनाव बढ़ने पर फोर्स ने भीड़ को दौड़ाकर लाठियों से पीटा।
मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: मंत्री आवास का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

यह है पूरा मामला
विद्या नगर कॉलोनी कटेरी बाग निवासी अरुण रावत (45) सुशांत गोल्फ सिटी के लुलु मॉल में सफाईकर्मी थे। 21 अक्टूबर को साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। रातभर नहीं लौटे थे। 22 अक्टूबर की सुबह कार्तिक गेस्ट हाउस के कमरे में उनका शव बेड पर पड़ा मिला।
उसके बगल में पड़ोसी दोस्त विकास सो रहा था। परिजनों ने मृतक के सुपरवाइजर पर अमन उर्फ अमर पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कराने का आरोप लगाया था। कार्रवाई को लेकर गांव के पास विजय नगर चौराहा पर परिजनों ने करीब ड़ढ़ घंटे सड़क जाम करके प्रदर्शन किया था। उस वक्त पुलिसवालों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया था।





