वाहन मालिकों के लिए राहत की बड़ी खबर। अब गाड़ी ट्रांसफर कराने के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिवहन विभाग ने ट्रांसफर और दूसरे जिले में रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विभाग की अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (आईटी) सुनीता वर्मा ने बताया कि इसका प्रस्ताव परिवहन मंत्रालय को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही सेवा पूरे प्रदेश में ऑनलाइन शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: LDA अफसरों को नोटिस, अवैध निर्माण की गलत रिपोर्ट उजागर

ऑनलाइन ट्रांसफर ऐसे होगा
अब तक वाहन ट्रांसफर के लिए फॉर्म-29 और फॉर्म-30 भरकर आरटीओ में जमा करना पड़ता था। साथ में आरसी, इंश्योरेंस, पीयूसी और पता प्रमाण देना होता था।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद—
परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ही फॉर्म भरे जाएंगे
आधार नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन होगा
सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे
फाइल सीधे आरटीओ के पोर्टल पर जाएगी
आरटीओ वहीं से ऑनलाइन अप्रूवल जारी करेगा
यानि प्रक्रिया में न परेशानी, न लाइन, न चक्कर।
यह भी पढ़ें: STF ने लखनऊ में 14 साल पुराने ओवरलोडिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया; एआरटीओ–पीटीओ पर एफआईआर
49 ऑनलाइन सेवाओं के बाद अब दो और सुविधाएं
ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी 49 सेवाओं को डिजिटल करने के बाद विभाग अब दो अहम सेवाओं—
वाहन ट्रांसफर
दूसरे जिले में एनओसी
को भी ऑनलाइन कर रहा है। इससे प्रदेश में पेपरलेस और भ्रष्टाचार-रहित व्यवस्था लागू करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: चौक–कोनेश्वर में कब्जे पहले नगर निगम ने करवाए, अब हटाने का ‘ड्रामा’; सोमवार से कार्रवाई का दावा




