लखनऊ स्वास्तिका सिटी में पूर्व सांसद के करीबी ने किया रास्ता कब्जा, पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई!

लखनऊ, NIA संवाददाता।

सुलतानपुर रोड स्थित स्वास्तिका सिटी में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और उनके गनर व साथियों ने जमीन कब्जा करने के लिए सोसाइटी का रास्ता बंद कर दीवार खड़ी कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने असलहा तानकर लोगों को धमकाया

पीड़ित कौशल तिवारी और सोसाइटी वासियों ने थाने में शिकायत की, लेकिन इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने दबाव में आकर उल्टा मुकदमा सोसाइटी वासियों के खिलाफ दर्ज कर दिया।

मामलों में आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: लुलु मॉल पर बड़ी कार्रवाई! आयकर विभाग ने सीज किए बैंक खाते, 23 करोड़ टैक्स बकाया

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने प्राथमिक जांच में इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पूर्व सांसद, ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना का पूरा विवरण

पीड़ित कौशल तिवारी के मुताबिक, उनके मकान के पड़ोस में जौनपुर के महाराजगंज विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह ने 4500 वर्ग फीट का भूखंड लेकर मकान बनवाया। उनके पति विनय सिंह ने सरकारी गनर विपुल यादव, सौरभ सिंह सोनू और 8-10 अन्य असलहाधारी लोगों के साथ मिलकर रास्ता रोकने के लिए दीवार बनाना शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने असलहा तानकर लोगों को दौड़ाया, कई लोग गिरकर घायल हो गए।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दी। इंस्पेक्टर ने उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद सोसाइटी वासियों ने पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर से शिकायत की और धमकी व कब्जे का वीडियो दिखाया।

यह भी पढ़ें: नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ, यूपी के 59 जिलों में अलर्ट, 1 जनवरी को बारिश के आसार

पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया और पूर्व सांसद, ब्लॉक प्रमुख पति विनय, गनर और 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

कालोनी में दहशत

घटना के बाद सोसाइटी में महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग दहशत में हैं। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस गश्त शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: चीन ने ताइवान को घेरा! ‘जस्टिस मिशन 2025’ के नाम पर युद्ध की बड़ी तैयारी?

पिछला विवाद

स्वास्तिका सिटी पहले भी कफ सीरप मामले में चर्चा में रही थी। इसी सोसाइटी में पूर्व सांसद के करीबी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह कोठी के खिलाफ ईडी ने छापेमारी की थी।

NIA- उपरोक्‍त खबर के संदर्भ में कोई सुझाव आप editor@newindiaanalysis.com अथवा  व्‍हाटसप नंबर 9450060095  पर दे सकते हैं। हम आपके सुझाव का स्‍वागत करते हैं। अपना मोबाइल नंबर जरूर साझा करें। NIA टीम के साथी आप से संपर्क करेंगे।

Scroll to Top