क्रिकेटर मुशीर खान अब खतरे से हैं बाहर

लखनऊ। जाने माने क्रिकेटर मुशीर खान अब ठीक हैं। वह खतरे से बाहर हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनका स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर दिया है। मुशीर खान बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कार हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें घायल होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गर्दन में ज्यादा चोट लगी थी। महाराष्ट्र मुंबई के उभरते हुए क्रिकेटर मुशीर को लेकर अब अस्पताल ने पहला बयान जारी किया है, कि उनका स्वास्थ्य पहले से बहुत बेहतर है। वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *