सितंबर के आखिर तक जहां उत्तर भारत में गुलाबी ठंडक की आहट शुरू हो जाती है, वहीं इस बार मौसम ने उलटफेर कर दिया है। यूपी में लोग अब भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। हालात ऐसे हैं कि दोपहर में घर से बाहर निकलना अप्रैल-मई जैसे गर्म दिनों की याद दिला रहा है।
यह भी पढ़ें : UPITS 2025: खादी ‘फैब्रिक ऑफ फ्यूचर’, योगी सरकार ने दी ग्लोबल पहचान
मानसून विदाई के बाद भी गर्मी का हमला
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के अंत में आमतौर पर मौसम सुहावना होने लगता है। लेकिन इस बार न केवल धूप चुभ रही है, बल्कि आर्द्रता (90% तक) ने उमस को असहनीय बना दिया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।
न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 3.8 डिग्री ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : जनता दर्शन में मां का दर्द सुन भावुक हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को मिली तुरंत मदद
राहत की उम्मीद कम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 06 अक्तूबर तक गर्मी से कोई विशेष राहत नहीं मिलेगी।
दिन का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी या आंशिक बादल छाने की संभावना है, लेकिन इसका तापमान पर खास असर नहीं होगा।
गुलाबी ठंडक का एहसास नवंबर की शुरुआत में ही होने की उम्मीद है।
उमस से दिक्कतें बढ़ीं
धूप और उमस के मेल ने लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से थका दिया है। पसीना ज्यादा आने और लगातार चुभती गर्मी ने आमजन का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह मिजाज नवंबर तक बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें : छठ पूजा 2025: तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व